Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरादाबाद में 18 नए कृषि प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

26 अगस्त 2026, मुरादाबाद: मुरादाबाद में 18 नए कृषि प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र – कृषि विभाग को जिले में 18 नए कृषि प्राविधिक सहायक मिल गए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने नव चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 3572 कृषि प्राविधिक सहायकों एवं मंडी सचिवों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

जनपद मुरादाबाद को कुल 20 नव चयनित कृषि प्राविधिक सहायक आवंटित हुए हैं। इनमें कार्यक्रम में उपस्थित 18 कार्मिकों को जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र मिलते ही नव चयनित कार्मिकों और उनके स्वजन के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर उनका चयन हुआ है, उसकी झलक उनके पूरे सेवाकाल में भी दिखाई देनी चाहिए। सरकारी सेवा में रहते हुए किसानों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डीएम ने कृषि क्षेत्र में रासायनिक कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग को कम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को संतुलित एवं सुरक्षित कीटनाशक प्रयोग के प्रति जागरूक करने के साथ प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जाना जरूरी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी ने नव नियुक्त कृषि प्राविधिक सहायकों से कहा कि वे अपने दायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में मिली जिम्मेदारी को केवल नौकरी के रूप में न देखते हुए इसे किसानों की सेवा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का अवसर मानकर कार्य करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture