Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने की 16 घटनाएं सैटेलाइट मैपिंग में आई सामने

16 अप्रैल 2025, सतना: नरवाई जलाने की 16 घटनाएं सैटेलाइट मैपिंग में आई सामने – पर्यावरण सुरक्षा के लिये ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार फसलों (विशेषतः धान एवं गेहूं) की कटाई उपरांत फसल अवशेषों को खेतों में जलाना प्रतिबंधित किया गया है। जिले में भी नरवाई जलाने से होने वाली आगजनी घटनाओं पर नियंत्रण के लिये कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर अनुविभागीय दंडाधिकारियों को संबंधित व्यक्ति पर तत्काल पात्रतानुसार जुर्माना अधिरोपित करते हुए आग के कारण का पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये हैं। लेकिन प्रतिबंधों के बावजूद भी जिले में नरवाई जलाने की  घटनाएं  सामने आ रही हैं।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री मनोज कश्यप ने बताया कि कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय भोपाल से प्राप्त सेटेलाइट मॉनिटरिंग की रिपोर्ट अनुसार 5 मार्च से 13 अप्रैल तक जिले के अलग-अलग अनु विभागों में कुल 16 स्थानों पर नरवाई जलाने की  घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। जिसमें सतना जिले की 10 एवं मैहर जिले की 6 घटनाएं रिकॉर्ड की गई है। सतना जिले की विकासखण्ड मझगवां में 8 एवं उचेहरा में 2 नरवाई जलाने की  घटनाएं  रिकॉर्ड की गई है।

उप संचालक कृषि ने संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारियों को सेटेलाइट मॉनिटरिंग की रिपोर्ट से अवगत कराते  हुए  जिला दंडाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com