Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

खरगोन में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 1522 किसान लाभान्वित

17 जुलाई 2024, खरगोन: खरगोन में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 1522 किसान लाभान्वित – खरगोन के उप संचालक कृषि श्री मेहताब सिंह सोलंकी ने बताया कि जिले में विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिये तथा सिंचाई जल का अधिक से अधिक उपयोग करने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत स्प्रिंकलर एवं ड्रीप सिंचाई प्रणाली पर अनुदान देकर कृषकों को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जिले के 1522 किसानों को लाभ मिला है।    

उप संचालक श्री सोलंकी ने बताया कि सामान्य सिंचाई की तुलना में स्प्रिंकलर एवं ड्रिप द्वारा सिंचाई करने पर 50 से 70 प्रतिशत तक सिंचाई जल की बचत होती है, जिससे किसान कम पानी होने पर भी अधिक रकबे में सिंचाई कर फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करते  हैं । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में जिले में 1522 किसानों को अनुदान पर स्प्रिंकलर एवं ड्रिप उपलब्ध कराए गए हैं ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com