Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश कृषि विभाग में 1462 लोगों को मिलेगी नौकरी

24 फरवरी 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश कृषि विभाग में 1462 लोगों को मिलेगी नौकरी – म.प्र. कृषि विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बेहद कमी के बाद अब प्रशासन नींद से जागा है। मैदानी अमले की कमी को कुछ हद तक दूर करने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की भर्ती के लिए भौतिक सत्यापन किया जा रहा है इसके पश्चात लगभग 1462 लोगों को सरकारी नौकरी मिल जाएगी, जिससे विभाग को कुछ राहत मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा परीक्षा के माध्यम से 1455 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा 7 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। इन उम्मीदवारों की भर्ती के लिए जरूरी मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन राज्य स्तरीय कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल (सीएट) में किया जा रहा है।

कृषि संचालनालय द्वारा चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए 15 दलों का गठन किया गया है जिसके प्रत्येक दल में 3 सदस्य शामिल है। ये दल प्रति दिन लगभग 300 लोगों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। दल अपनी रिपोर्ट कृषि संचालनालय को सौंपेगे, इसके पश्चात भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जानकारी के मुताबिक इसी माह के अंत तक मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)