राज्य कृषि समाचार (State News)

 रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर 1088090 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई

29 मई 2024, रीवा: रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर 1088090 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई – रीवा जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 1 अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर  गेहूं की  खरीदी  की जा रही है। अधिकांश खरीदी केंद्रों में  गेहूं  की  खरीदी  लगभग पूरी हो गई है। अब कुछ ही खरीदी केन्द्रों में गेहूं की आवक हो रही है।

 इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 28 मई तक 23879 किसानों से 1088090 क्विंटल  गेहूं की  खरीदी  अब तक की  गई  है। इसके लिए किसानों को 261 करोड़ 14 लाख 17 हजार की राशि मंजूर की   गई  है। उपार्जित  गेहूं  का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे  गए   गेहूं  में से 1049996 क्विंटल गेहूं  का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 205 करोड़ 90 लाख 69 हजार 102 रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।  गेहूं  खरीदी के लिए अब तक 27398 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement