Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा जिले में 1069 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध

29 दिसम्बर 2022, आगर मालवा: आगर मालवा जिले में 1069 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध – कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े द्वारा बुधवार को कृषि, सहकारिता विभाग एवं एमपी एग्रो की वर्चुअली मीटिंग लेकर खाद वितरण की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि जिले में अब तक 15445 मैट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित किया जा चुका है और जिले में 1069 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।

केन्द्रीय सहकारी बैंक नोडल अधिकारी श्री सुरेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले में डबल लॉक केन्द्र एवं 55 पैक्स संस्थाओं में रबी सीजन के प्रारंभिक स्टॉक को मिलाकर 12375 मैट्रिक टन यूरिया खाद किसानों को वितरण हेतु उपलब्ध हो चुका है, इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निजी विक्रेताओं के पास 4127 में टन यूरिया प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार जिले को अभी तक 16502 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हुआ, जिसमें से रबी सीजन में किसानों को 15445 मैट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया जा चुका है। सहकारी संस्थाओं में वर्तमान स्थिति पर 680 टन यूरिया, प्रायवेट व्यापारियों के पास 150 टन यूरिया, एमपी एग्रो पर 11 टन एवं विपणन संघ के डबल लॉक गोदाम पर 227 मैट्रिक टन, इस प्रकार कुल 1069 टन यूरिया किसानों को विक्रय हेतु संबंधित गोदामों में उपलब्ध है।

 जिले में  यूरिया खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होकर किसानों को नियमानुसार एवं पात्रता अनुसार शांतिपूर्वक वितरण कार्य जारी है। इसी प्रकार जिले में डीएपी खाद 782 मैट्रिक टन एवं अन्य काम्पलेक्स खाद 923 मैट्रिक टन के लगभग जिले में उपलब्ध है। किसान आवश्यकता अनुसार अन्य खाद भी संबंधित संस्थाओं से एवं निजी विक्रेताओं से प्राप्त कर सकते है। साथ ही सभी संस्थाओं में एवं अधिकृत व्यापारियों के पास  नैनो  यूरिया भी पर्याप्त मात्रा में  उपलब्ध है, जिले के किसानों से अपील है कि अधिक से अधिक मात्रा में  नैनो  यूरिया का उपयोग करें, जिससे कि कृषि भूमि एवं किसानों के खेतो की मिट्टी खराब न हो व मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट नहीं हो। अधिक उत्पादन एवं अपने उत्पादन लागत बचत करने हेतु  किसान नैनो यूरिया का छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )