State News (राज्य कृषि समाचार)

प्रक्षेत्र में जैविक खेती पर अनुसंधान शुरू

Share

कृषि विवि में कम लागत प्राकृतिक खेती

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि में विश्वविद्यालय प्रबंध प्रमंडल की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें विवि की उत्तरोत्तर उन्नति हेतु अनेक नीतिगत बिन्दुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। द्वितीय चरण में प्रमंडल सदस्य डॉं. आर.एस. त्रिपाठी, श्री अश्विनी सिंह चौहान एवं टीम ने विवि के कम लागत प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र में गौमाता और बीज रोपाई यंत्र सीड ड्रिल की पूजा करके जैविक खेती का शुभारंभ किया। इस प्रक्षेत्र को विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर इनकी देखरेख की जायेगी। जिसमें पौध रोग, पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी, कीट शास्त्र, सस्य विज्ञान, मृदा विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी आदि विभागों के वैज्ञानिकगण सूक्ष्म जांच और अनुसंधान के उपरान्त एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसका लाभ किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने और खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु मिलेगा।
प्रदेश के राज्यपाल आगामी फरवरी माह में इस प्रक्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। उन्हें जैविक खेती के गुणों के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी जायेगी। इस मौके पर संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, डेयरी फार्म के प्रभारी डॉं. एल.एस. शेखावत सहित अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *