State News (राज्य कृषि समाचार)

दलहन उत्पादन से मृदा स्वास्थ्य में बढ़ोतरी संभव : डॉ. गुप्ता

Share

कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर में 5वां विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस संपन्न

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र जबलपुर में विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचालक विस्तार सेवायें डॉ. ओम गुप्ता ने मृदा के बेहतर स्वास्थ्य हेतु दलहनी फसलों का अधिक से अधिक क्षेत्र में उत्पादन लेने की बात कही तथा किसानों से अपील की वे अपनी धरा को स्वास्थ्य बनायें। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. रश्मि शुक्ला, मृदा विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. पी.एस. कुल्हारे, डॉ. एच.के. राय, डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. बी.एस. द्विवेदी आदि ने अपने व्याख्यान दिये। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र मृदा वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन में सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व के बारे में बताया तथा अन्य वैज्ञानिक डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. यतिराज खरे, डॉ. नीलू विश्वकर्मा, डॉ. नितिन सिंघई, डॉ. आभा मिश्रा एवं श्रीमती जी.जी. एनी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये तथा कार्यक्रम के संचालन में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.के. सिंह एवं अभार प्रदर्शन डॉ. ए.के. सिंह द्वारा किया गया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *