Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पीएम आवास योजना के तहत हर एक गरीब के पक्के घर का सपना होगा साकार: शिवराज सिंह चौहान  

30 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा पक्का घर

05 जून 2025, नई दिल्ली: पीएम आवास योजना के तहत हर एक गरीब के पक्के घर का सपना होगा साकार: शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पुणे के बालेवाड़ी में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया. जिसके अंतर्गत प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत हर एक गरीब को पक्का मकान देने का वादा किया है. इस कार्यक्रम के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, ग्रामीण विकास मंत्री जय कुमार गोरे, राज्यमंत्री योगेश कदम और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.

ग्रामीण आवास योजनाओं पर सरकार का खर्च  

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत महाराष्ट्र के लिए 10 लाख अधिक ग्रामीणों को आवासों की स्वीकृति पत्र दिए है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार हर साल लगभग 65 हजार करोड़ रुपये गरीबों के मकान निर्माण पर खर्च कर रही है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ओर बड़ा कदम है. श्री चौहान ने यह भी कहा, कि पिछले वर्ष 9 जून को मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद, एक वर्ष के भीतर ही उन्होंने 30 लाख गरीबों को घर देने का लक्ष्य पूरा कर लिया है. जो की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है. 

पक्के घर के साथ और भी योजनाओं का लाभ: 

श्री चौहान ने कहा कि पीएम आवास योजना केवल घर देने के लिए नहीं है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त और मजबूत बनाने का माध्यम है घर निर्माण से राजमिस्त्री, बढ़ई, सीमेंट, लोहे, पाइपलाइन, जल और बिजली क्षेत्रों में लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे. और साथ ही हर घर में सौर पैनल भी लगाए जाएंगे, जिससे लाभार्थियों को आजीवन मुफ्त बिजली मिलेगी. और इसके अतिरिक्त ₹50,000 की सब्सिडी भी प्रदान की जायेगी.  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com