राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: पोला उत्सव I Onion Price I किसान आंदोलन I नकली बीज-खाद I रिकॉर्ड तोड़ बारिश

23 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. जैन हिल्स पर पोला उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

कृषि संस्कृति में विशेष स्थान रखने वाले वृषभ राजा पोला उत्सव  जैन हिल्स पर पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस उत्सव में श्री अशोक जैन  के अलावा  शहर के गणमान्य लोगों , अनुभूति स्कूल और गांधी रिसर्च फाउंडेशन के छात्रों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि जैन इरिगेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री भवरलाल  जैन ने 29 वर्षों पूर्व  इस उत्सव को मनाने की परंपरा शुरू की थी। पूरी खबर पढ़े….

2. Onion Price: कहां मिला किसानों को सबसे ज्यादा और सबसे कम दाम? पढ़ें आज 22 अगस्त 2025 का प्याज मंडी रेट

Advertisement
Advertisement

देश के तीन बड़े राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिला है। किसानों को कहीं उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिला तो कहीं बहुत ही कम। भारत सरकार का कृषि विपणन पोर्टल के मुताबिक, सबसे ज्यादा प्याज का अधिकतम रेट राजस्थान के डूंगरपुर में ₹ 3000 प्रति क्विंटल रहा, पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. हरिद्वार में किसानों का आंदोलन तेज, राकेश टिकैत बोले- ‘किसानों पर हुए हर लाठीचार्ज का जवाब देंगे

बहादराबाद टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह आंदोलन तीव्र होता जा रहा है। यह विरोध उस समय शुरू हुआ जब किसान बीते गुरुवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोक दिया। पूरी खबर पढ़े….

4. नकली बीज-खाद पर शिवराज सिंह की दो-टूक, कहा- किसानों से धोखा अब नहीं सहा जाएगा

नई दिल्ली के पूसा स्थित सी. सुब्रमण्यम हॉल में आयोजित ‘कर्मचारी संकल्प सम्मेलन’ के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नकली बीज, खाद और कीटनाशकों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को नकली सामान बेचकर धोखा देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

5. वायरस अटैक से प्रभावित सुपारी किसानों को मिलेगा मुआवजा: मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Advertisement
Advertisement

 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली, कृषि भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुपारी फसल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अहम चर्चा हुई, जिसमें भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी, केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्य मंत्री, सुपारी उत्पादक क्षेत्रों के सांसद तथा विभिन्न विभागों/मंत्रालयों के अधिकारी उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़े….

6. गुजरात राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का हाई अलर्ट, मौसम विभाग जारी की चेतावनी

अगले कुछ दिनों में भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। राजस्थान से लेकर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अति भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पूरी खबर पढ़े….

7. राजस्थान सरकार ने एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस निलंबित किया

राजस्थान सरकार ने एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कंपनी के एक उत्पाद में गलत ब्रांडिंग पाए जाने और उससे सोयाबीन फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायतों के बाद की गई है। पूरी खबर पढ़े….

8. एनसीओएल की बड़ी पहल: जैविक धान, गेहूं और दाल पर मिल रहा प्रीमियम दाम, किसानों से सीधी खरीद शुरू

राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) ने जैविक धान, गेहूं और दालों की खेती करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जैविक उत्पादकों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिले और वे सीधे बाजार से जुड़ सकें। पूरी खबर पढ़े….

9. गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: उत्तराखंड और झारखंड में बाढ़ का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम अपडेट  

भारत के अलग-अलग हिस्सों में मानसून के चलते अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तरी गुजरात में 23 अगस्त तक तेज बारिश होती रहेगी, और 25 अगस्त से फिर एक नया बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़े….

10. राजस्थान में मिलावटी बीज और उर्वरकों पर 10,000 से अधिक छापे

लोकसभा में उठाए गए प्रश्न के जवाब में भारत सरकार ने राजस्थान में नकली और मिलावटी बीज व उर्वरकों के खिलाफ जारी कार्रवाई का विवरण साझा किया। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, श्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उर्वरकों पर फर्टिलाइजर (इनऑर्गेनिक, ऑर्गेनिक या मिक्स) कंट्रोल ऑर्डर, 1985 के तहत निगरानी की जाती है, पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement