National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

कृषक जगत के मिलेट्स विशेषांक को केंद्रीय कृषि मंत्री ने सराहा

Share
  • नई दिल्ली ( कृषक जगत ) 

22 दिसम्बर 2022, कृषक जगत के मिलेट्स विशेषांक को केंद्रीय कृषि मंत्री ने सराहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, मिलेट्स की मांग और स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से इसके विषय में जागरूकता के प्रसार के लिए अनेक कदम उठा रहा है। यह दीर्घकाल में मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को लाभकारी प्रतिफल भी सुनिश्चित करेगा।

इस उत्सवीय वर्ष को मनाने की पूर्व तैयारी की दृष्टि से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के नई दिल्ली स्थित  निवास पर आज मिलेट्स (मोटा अनाज ) ज्वार, बाजरा, रागी जैसे पोषक-अनाज से तैयार सुस्वा‍दु व्यंजनों का सहभोज आयोजित किया गया ,जिसमें केंद्रीय कृषि  राज्य मंत्री द्वय श्री कैलाश चौधरी और सुश्री शोभा करंदलजे, सांसदगण ,कृषि सचिव श्री मनोज आहूजा ,संयुक्त सचिव (फसल ) शुभा ठाकुर सहित कृषि मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

इस दौरान कृषक जगत के संचालक श्री निमिष गंगराड़े  द्वारा मिलेट्स पर कृषक जगत में प्रकाशित विशेष सामग्री की प्रति केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर को भेंट की गई, जिसकी उन्होंने सराहना की। इस अवसर पर कृषक जगत के इस विशेषांक की 1000 प्रतियां कृषि भवन, नई दिल्ली में वितरित की गईं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के महत्व को उजागर किया जा सके।

महत्वपूर्ण खबर: देश में जीआई टैग की संख्या 432 तक पहुंची

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *