राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

5 वर्षों में 8 लाख 59 हज़ार करोड़ रुपए की फ़र्टिलाइज़र सब्सिडी दी सरकार ने

05 अगस्त 2024, नई दिल्ली: 5 वर्षों में 8 लाख 59 हज़ार करोड़ रुपए की फ़र्टिलाइज़र सब्सिडी दी सरकार ने – किसानों को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने किफायती मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नई सब्सिडी योजनाएं शुरू की हैं। केंद्रीय उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।सरकार ने ‘उर्वरकों में डीबीटी’ प्रणाली के तहत उर्वरक कंपनियों को 100 प्रतिशत सब्सिडी जारी करती है। यह सब्सिडी खुदरा दुकानों पर पीओएस उपकरण के माध्यम से आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कर लाभार्थियों को दी जाती है।

जैविक उर्वरकों को बढ़ावा

उर्वरक के संतुलित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिये भारत सरकार विभिन्न योजनाओं जैसे कि स्वदेशी पी एण्ड के, आयतित पी एण्ड के, घरेलू यूरिया और आयतित यूरिया जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को पोषक तत्वों से भरपुर सब्सिडीयुक्त उर्वरक  उपलब्ध कराती है। इसके अलावा सरकार ने जैविक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिये 1500 रूपये प्रति मीट्रिक टन की दर से बाजार विकास सहायता की मंजूरी दी है। पिछले 5 वर्षों में कुल मिलाकर 8 लाख 59 हज़ार करोड़ रुपए की फ़र्टिलाइज़र सब्सिडी सरकार ने दी है .

Advertisement
Advertisement

वर्ष 2019-20 से 2024-25 (22.07.2024 की स्थिति के अनुसार) तक दी गई सब्सिडी का विवरण इस प्रकार है:-

वर्षराशि (करोड़ रुपए में)
2019-2083466.51
2020-21131229.5
2021-22157640.1
2022-23254798.9
2023-24195420.51
2024-25 (22.07.24 तक)36993.39

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement