Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्र किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता करेगा

बिहार के कृषि मंत्री श्री मंगल पांडे ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

11 जुलाई 2024, नई दिल्ली: केंद्र किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता करेगा – देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यवार चर्चा शुरू की है, जिसके तहत आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय मंत्री ने बिहार के कृषि मंत्री श्री मंगल पांडे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने बिहार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आवंटित धनराशि की समीक्षा करने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में नए प्रस्ताव मांगे। श्री चौहान ने खरीफ सीजन के लिए बीजों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा रबी सीजन के बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र योजना बनाने के लिए भी समीक्षा करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री श्री पांडे से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिहार के किसानों को केंद्रीय स्तर पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों को एक टीम के रूप में काम करना चाहिए । बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया । श्री पांडे ने राज्य में मक्का और मखाना की उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डाला और इस के लिए केंद्र से सहयोग माँगा । इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com