Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गेहूं उपार्जन, भंडारण की तैयारियां पूरी करें

सुधार योग्य हैंडपम्पों की मरम्मत को दें प्राथमिकता

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सभी कलेक्टरों को गेहूँ के उपार्जन और भंडारण की तैयारियों तथा भुगतान संबंधी व्यवस्थाएँ पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से सुधार योग्य हैंडपम्प की सूची बनाकर लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंपने के भी निर्देश दिए ताकि बिगड़े हैंडपम्प की मरम्मत समय पर तत्काल की जा सके।

मुख्यमंत्री गत दिनों यहाँ जनाधिकार कार्यक्रम के तहत कलेक्टरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर हितग्राहियों की समस्याओं का भी समाधान किया।