Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी में भारत ने किसानों को 38 लाख टन DAP उपलब्ध कराई, मांग से अधिक स्टॉक तैयार

12 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: रबी में भारत ने किसानों को 38 लाख टन DAP उपलब्ध कराई, मांग से अधिक स्टॉक तैयार – भारत सरकार ने रबी 2024-25 सीजन के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) उर्वरक की आपूर्ति का दावा किया है। घरेलू मांग और लॉजिस्टिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (DA&FW) के अनुसार, रबी सीजन के लिए कुल 52.05 लाख मीट्रिक टन (LMT) DAP की आवश्यकता थी। इसमें से 1 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2024 तक की अवधि के लिए 35.52 LMT की मांग का आकलन किया गया, जबकि सरकार ने इसके मुकाबले 38.27 LMT DAP राज्यों को उपलब्ध कराया।

इस आपूर्ति में से 29.22 LMT DAP किसानों को बेची जा चुकी है, जबकि 9.05 LMT का स्टॉक राज्यों के पास बचा हुआ है।

DAP आपूर्ति को मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने उर्वरक कंपनियों के माध्यम से मोरक्को, मिस्र और सऊदी अरब जैसे प्रमुख DAP उत्पादक देशों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों के लिए नीतिगत समर्थन

सरकार की पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) नीति लागू की है। इस नीति के तहत फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों, जैसे कि सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP), पर सब्सिडी दी जाती है। हाल ही में नैनो DAP को फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO) 1985 के तहत शामिल किया गया है ।यह जानकारी रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल, ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में साझा की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com