राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में धान का रकबा 331 लाख हेक्टेयर से अधिक

अब तक कुल खरीफ बुवाई 979.89 लाख हेक्टेयर में हुई

12 अगस्त 2024, नई दिल्ली: देश में धान का रकबा 331 लाख हेक्टेयर से अधिक –  देश में धान की बुवाई तेजी से चल रही है। अब तक गत वर्ष की तुलना में लगभग 13 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इस वर्ष 331.78 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी हो गई है, जबकि गत वर्ष समान अवधि में 318.16 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। दलहन-तिलहन एवं मोटे अनाज के रकबे में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। अब तक खरीफ की कुल बुवाई 979 लाख 89 हजार हेक्टेयर में हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 966 लाख 40 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में बुवाई लगभग 13.49 लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा 9 अगस्त 2024 तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख फसल धान अब तक 331.78 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जबकि गत वर्ष समान अवधि में 318.16 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी।इसी प्रकार दलहन का रकबा अभी तक 117.43 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 110.08 लाख हेक्टेयर था, इसमें अरहर की बुवाई 44.57 लाख हेक्टेयर में हुई है। जो गत वर्ष अब तक 38.49 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार उड़द की बुवाई अब तक 27.76 लाख हेक्टेयर में की गई है। वहीं मूंग की बुवाई 32.78 लाख हेक्टेयर में हुई है।

गत वर्ष की तुलना में अब तक मोटे अनाज की बुवाई 173.13 लाख हेक्टेयर में  हो गई है जबकि गत वर्ष अब तक 171.36 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसमें मक्का की बुवाई अब तक 85.17 लाख हेक्टेयर में की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 79.17 लाख हेक्टेयर में हुई थी। ज्वार 14.23 लाख हेक्टेयर में बोया गया है वहीं बाजरा भी 65.69 लाख हेक्टेयर में बोया गया है।

इसी प्रकार तिलहनी फसलों का कुल रकबा 183.69 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष अब तक 182.17 लाख हेक्टेयर था। इसमें सोयाबीन की बुवाई अब तक 124.69 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष अब तक 122.89 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं मूंगफली अब तक 45.42 लाख हेक्टेयर में बोई गई है, जबकि समान अवधि में गत वर्ष 41.91 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार नकदी फसल गन्ने का रकबा अब तक 57.68 लाख हेक्टेयर है वहीं कपास का रकबा 110.49 लाख हे. हो गया है, जो गत वर्ष 121.24 लाख हेक्टेयर था। इस प्रकार कपास में लगभग 10 लाख हेक्टेयर की कमी बनी हुई है।

देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

 इकाई : लाख हे. में  (9 अगस्त 2024 की स्थिति)
क्र.संफसल  बुवाई 2024बुवाई 2023
1धान 331.78318.16
2दलहन 117.43110.08
3अरहर 44.57 38.49
4उड़द 27.76 28.83
5मूंग  32.7829.89
6मोटा अनाज 173.13171.36
7मक्का 85.1779.17
8ज्वार
बाजरा 
14.23
65.69
13.29
68.81
9तिलहन  180.69182.17
10मूंगफली  45.4241.91
11सोयाबीन 124.69122.89
12गन्ना  57.6857.11
13कपास 110.49121.24
कुल 979.89 966.40
नोट : कुल क्षेत्रफल के आंकड़े चार्ट से अलग हंै, क्योंकि सभी फसलों को चार्ट में शामिल नहीं किया गया है।      

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com