Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अब तक खरीफ की बोनी 997.08 लाख हेक्टेयर में

14 अगस्त 2021, नई दिल्ली । अब तक खरीफ की बोनी 997.08 लाख हेक्टेयर में – देश में खरीफ दलहनों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग दो लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है। इस वर्ष 126.98 लाख हेक्टेयर में दहलनी फसलें बोयी जा चुकी है जबकि गत वर्ष अब तक 125.06 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। देश में अब तक कुल खरीफ फसलों की बोनी 997.08 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक 1015.15 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। 

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कुल बुवाई 997.08 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 1015.15 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। अब तक धान की बुवाई लगभग 349.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 351.52 लाख हेक्टेयर में हुई थी। मोटे अनाज की बुवाई लगभग 163.04 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 167 लाख हेक्टेयर था। वहीं तिलहन के लिए लगभग 180.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 185.45 लाख हेक्टेयर था। गन्ना एकमात्र फसल है जिसमें लगभग 1 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है अब तक गन्ना 54.52 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 53.69 लाख हेक्टेयर में इसकी बोनी हुई थी। वहीं कपास की बुवाई अब तक 116.17 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 125.48 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

इकाई : लाख हे. में  (13 अगस्त की स्थिति)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसलसामान्य बुवाई
 क्षेत्रइस वर्षगत वर्ष
धान395.65349.24351.52
दलहन135.29126.98125.06
मोटा अनाज183.57163.04167
तिलहन180.03180.14185.45
गन्ना47.5354.5253.69
जूट, मेस्ता7.336.996.95
कपास123.59116.17125.48
कुल1073997.081015.15