Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आजादी के अमृत काल तक दुनिया को दिशा देने वाली हो भारतीय कृषि : श्री तोमर

23 अगस्त 2022, नई दिल्ली । आजादी के अमृत काल तक दुनिया को दिशा देने वाली हो भारतीय कृषि : श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि ‘जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, यानी आजादी के अमृत काल तक भारतीय कृषि सारी दुनिया को दिशा देने वाली होना चाहिए। अमृत काल में हिंदुस्तान की कृषि की विश्व प्रशंसा करे, यहां ज्ञान लेने आएं, ऐसा हमारा गौरव हों, विश्व कल्याण की भूमिका निर्वहन करने में भारत समर्थ हो’।

श्री तोमर ने यह बात भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा आयोजित व्याख्यान श्रृंखला की समापन कड़ी में कही। यह श्रृंखला 17 मार्च 2021 को शुरू हुई थी और विभिन्न विषयों पर 75 व्याख्यान विशेषज्ञों, प्रख्यात वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, आध्यात्मिक नेताओं, प्रेरक वक्ताओं और सफल उद्यमियों द्वारा दिए गए।

प्रारंभ में आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने स्वागत भाषण दिया। संचालन उप महानिदेशक डॉ. आर.सी. अग्रवाल ने किया। आईसीएआर के पूर्व डीजी, डॉ. त्रिलोचन महापात्रा सहित कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईसीएआर के अधिकारियों, वरिष्ठ संकाय, वैज्ञानिकों, प्रोफेसरों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अन्य लोगों ने इसमें भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बीजामृत (बीज अमृत) बनाने की विधि 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: यलो मोजेक वायरस से पीली पड़ रही सोयाबीन फसल