Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री शाजी ने नाबार्ड चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया

28 दिसम्बर 2022, मुंबई । श्री शाजी ने नाबार्ड चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया – श्री शाजी केवी ने गत 7 दिसंबर 2022 को नाबार्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, वे 21 मई 2020 से नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे और सॉफ्टवेयर आधारित पर्यवेक्षी निरीक्षण, डेटा-वेयरहाउस, प्रक्रिया पुन: जैसी पहलों को लागू करने के अलावा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) को कम्प्यूटरीकृत करने की महत्वाकांक्षी योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नाबार्ड में शामिल होने से पहले, उन्होंने केनरा बैंक में 26 वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम किया। उन्हें केरल ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष होने के अलावा विभिन्न संगठनों जैसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई), केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. और केनरा बैंक सिक्योरिटीज लि. में लगभग 10 वर्षों का व्यापक बोर्ड स्तर का अनुभव प्राप्त है।

श्री शाजी कृषि में स्नातकोत्तर हैं और ट्रेजरी, निवेश और जोखिम प्रबंधन में डिप्लोमा के अलावा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद से सार्वजनिक नीति में पीजीडीएम रखते हैं। वह भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान के प्रमाणित सहयोगी और एनएसई प्रमाणित मार्केट प्रोफेशनल (एनसीएमपी) भी हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: देश में जीआई टैग की संख्या 432 तक पहुंची

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें