Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री गिरिराज सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला

श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राज्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली

9 जुलाई 2021, नई दिल्ली ।  श्री गिरिराज सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का  कार्यभार संभाला –
श्री गिरिराज सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के रूप
में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

श्री सिंह ने ट्वीट के जरिए भी अपने कार्यभार संभालने की जानकारी देते हुए नई
जिम्मेदारी सौंपने और भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का
दिल से आभार व्यक्त किया।

श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में श्री
गिरिराज सिंह का उनके कक्ष में स्वागत किया गया। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति भी स्वागत के दौरान उपस्थित रहीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मीडिया से बातचीत के दौरान श्री सिंह ने कहा कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ वह
अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी ग्रामीण विकास राज्यमंत्री के तौर पर कार्यभार
संभाल लिया है।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा सहित अपर
सचिव सुश्री अल्का उपाध्याय एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।