Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण

24 सितम्बर 2022, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस पर पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में हुआ । कार्यक्रम में  किसानों को सब्जी बीज किट और  फल पौध भी दिए गए । मुख्य अतिथि डॉ फतेह सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, ने पशुओं में होने वाली बीमारियों एवं उनके टीकाकरण के बारे में बताया। डॉ दिनेश कुमार सोलंकी मुख्य प्रबंधक  (कृषि सेवाएं) ने  नैनो यूरिया एवं इफको के अन्य उत्पादों के बारे में  विस्तार से बताया तथा किसानों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए । केंद्र प्रभारी डॉ दीपक सिंह ने कार्यक्रम की उपयोगिता एवं उद्देश्य बताये । साथ ही केंद्र पर किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile