Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रेटर नोएडा में हजारों किसान अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे

19 मई 2023, नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में हजारों किसान अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे – ग्रेटर नोएडा के प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा और 39 गांवो के किसान मिलकर आंदोलन कर रहे हैं। किसान अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए है। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसानों ने प्रधिकरण अधिकारियों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर प्रर्दशन किया, जिसमें महिलाए भी भारी संख्या नजर आई। इस धरना प्रर्दशन में किसान महिलाओं की भागीदारी भी पुरूषों के बराबर ही हैं। किसान महिलांए भी अपने हक व अधिकारों के लिए ग्रह कार्यों के साथ- साथ धरना दें रही हैं।    

क्या हैं किसानों की 5 सूत्रीय मांगे?

अखिल भारतीय किसान सभा और 39 गांवो के किसानों की मांग हैं कि उन्हें नई भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिया जाये, किसानों के रहवास के लिए 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, सर्किल रेट कम करने, पंचायती राज को खत्म करने और उनके बच्चों के लिए रोजगार आदि के प्रबंधन की शर्तों को लेकर पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।

अखिल भारतीय किसान सभा व किसानो का कहना हैं अगर प्रशासन और प्राधिकरण अधीकारी उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो वह इसी तरह कार्यालय के बाहर धरना देते रहेंगे और यह धरना अनिश्चित समय तक चलता रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें