Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री अरुण गोयल ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

23 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: श्री अरुण गोयल ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला – श्री अरुण गोयल ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने श्री अरुण गोयल को उनकी नियुक्ति पर व्यक्तिगत रूप से फोन किया और बधाई दी। श्री राजीव कुमार, नेपाल में चल रहे राष्ट्रीय चुनावों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप आजकल नेपाल में हैं। चुनाव आयोग में उनका स्वागत करते हुए, श्री राजीव कुमार ने कहा कि श्री गोयल का विशाल और विविध प्रशासनिक अनुभव चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सुलभ और भागीदार बनाने में आयोग के प्रयासों को और अधिक मजबूत करेगा।

श्री अरुण गोयल, आईएएस (पंजाब कैडर – 1985 बैच) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सचिव रह चुके हैं . आपने पंजाब राज्य में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है .

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )