Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों के लिए राहत भरी खबर, 27 मई को केरल पहुंचेगा मानसून

13 मई 2025, नई दिल्ली: किसानों के लिए राहत भरी खबर, 27 मई को केरल पहुंचेगा मानसून – देश के किसान मानसून का इंतजार कर रहे है ताकि खेती के लिए आगे की प्लानिंग की जा सके तो यह खबर किसानों के लिए राहत भरी ही होगी क्योंकि भारत मौसम विभाग ने यह कहा है कि 27 मई के दिन केरल में मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि यह भविष्यवाणी है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय के चार दिन पहले केरल पहुंचने की पूरी संभावना है।

सामान्यतः दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट पर पहुंचने की तारीख को 1 जून माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो यह 16 साल में पहली बार होगा जब यह इतनी जल्दी दस्तक देगा। मानसून ने 2009 में 23 मई को और 2024 में 30 मई को केरल में दस्तक दी थी। इसके अलावा 2022 में 29 मई को मानसून केरल पहुंचा था। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। इससे पहले मौसम विभाग ने 15 अप्रैल के दिन मानसून 2025 को लेकर अपना पहला पूर्वानुमान जारी कर दिया था। जिसमें मौसम विभाग ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन 2025 के दौरान पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सीजन में जून से सितंबर महीने के दौरान दीर्घावधि औसत यानि LPA का 105 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है, जिसमें ±5 प्रतिशत तक की त्रुटि हो सकती है। आमतौर पर 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com