हैदराबाद में आज क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन, प्राकृतिक खेती और हाईटेक कृषि पर होगा विचार-विमर्श
18 सितंबर 2026, नई दिल्ली: हैदराबाद में आज क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन, प्राकृतिक खेती और हाईटेक कृषि पर होगा विचार-विमर्श – कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार, 18 सितंबर को हैदराबाद में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन – दक्षिण क्षेत्र का आयोजन करेगा, जिसमें केंद्र, दक्षिण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, कृषि विशेषज्ञों, आईसीएआर संस्थानों, प्रगतिशील किसानों और अन्य हितधारकों को एक साथ लाया जाएगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रीराम नाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी के अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुदुचेरी और लक्षद्वीप के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
सम्मेलन में डिजिटल कृषि और किसान रजिस्ट्री, उच्च-मूल्य वाली बागवानी और मूल्यवर्धन, खाद्य तेलों व दालों में आत्मनिर्भरता, प्राकृतिक खेती और एकीकृत कृषि प्रणालियों पर चर्चा होगी। इसके अलावा संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा नकली कीटनाशकों और उर्वरकों की जांच के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
राज्यों की पहल का होगा प्रदर्शन
दक्षिणी राज्य अपनी नवाचार प्रणालियों और सर्वोत्तम प्रथाओं को सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगे। इसमें तेलंगाना का रायथु नेस्थम, आंध्र प्रदेश का मौसम परिवर्तनशीलता से निपटने का दृष्टिकोण, कर्नाटक की बेहतर दलहन उत्पादन पद्धतियां, केरल की खरीद और बाजार पहल तथा तमिलनाडु की प्रिसिजन फार्मिंग और हाईटेक कृषि शामिल हैं।
केंद्र-राज्य तालमेल पर जोर
सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल मजबूत करना तथा सफल पहलों को साझा करने और अपनाने में सुविधा प्रदान करना है। साथ ही कृषि में आत्मनिर्भरता, उच्च-मूल्य वाली बागवानी, डिजिटल और जलवायु-अनुकूल कृषि के लिए लक्षित रणनीतियां विकसित करने पर जोर रहेगा। भंडारण, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विपणन के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

