राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

2024-25 में आम की उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान

27 जून 2025, नई दिल्ली: 2024-25 में आम की उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देशभर में वर्ष 2024-25 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए। उन्होंने बताया कि बागवानी फसलों का कुल क्षेत्रफल पिछले वर्ष की तुलना में 1.81 लाख हेक्टेयर बढ़कर 292.67 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं, बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2023-24 की तुलना में 129.80 लाख टन अधिक है।

कृषि मंत्री ने किसानों की कड़ी मेहनत, वैज्ञानिकों के योगदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में निरंतर प्रगति होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, विशेषकर फल, सब्जी, आलू और प्याज के उत्पादन में। इसके लिए उन्होंने बागवानी किसानों एवं वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी।

फलों का उत्पादन 2024-25 में पिछले वर्ष की तुलना में 1.36 प्रतिशत बढ़कर 1145.10 लाख टन पहुंचने का अनुमान है। इस वृद्धि के पीछे तरबूज, आम, केला, मंदारिन, मौसंबी और पपीते के उत्पादन में वृद्धि मुख्य कारण हैं। आम का उत्पादन 228.37 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 223.98 लाख टन से अधिक है। केले का उत्पादन 380.35 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि तरबूज का उत्पादन भी 44.70 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।

सब्जियों का उत्पादन 2024-25 में 6.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2196.74 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2023-24 के 2072.08 लाख टन से अधिक है। इसमें प्याज, आलू, हरी मिर्च, टैपिओका और लौकी के उत्पादन में वृद्धि प्रमुख है। प्याज का उत्पादन 307.72 लाख टन पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से 65.05 लाख टन अधिक है। आलू का उत्पादन भी 601.75 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.21 लाख टन अधिक है। टमाटर का उत्पादन थोड़ा घटकर 207.52 लाख टन होने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

मसालों के उत्पादन में मामूली कमी के साथ 123.70 लाख टन अनुमानित है। अदरक का उत्पादन बढ़कर 25.42 लाख टन, लहसुन का 35.03 लाख टन और हल्दी का 12.04 लाख टन होने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

इस प्रकार, बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन में हुई वृद्धि से किसानों की आय में सुधार होने की उम्मीद है और यह भारत की कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बागवानी क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के आंकड़े (लाख में)

श्रेणी2023-24 (अंतिम)2024-25 (प्रथम अग्रिम अनुमान)2024-25 (द्वितीय अग्रिम अनुमान)
क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)290.86288.39292.67
उत्पादन (टन में)3547.443620.863677.24
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement