Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 दिल्ली में 2 से 4 मार्च को 

15 फरवरी 2023, नई दिल्ली: पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 दिल्ली में 2 से 4 मार्च को  – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  (ICAR) एंव भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान  (IARI) द्वारा दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला 2 से 4 मार्च 2023 में आयोजित किया जाने वाला हैं। इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला मुख्य रूप से “श्री अन्न (मोटे अनाजों) द्वारा पोषण, खाद्यान्न एंव पर्यावरण सुरक्षा” थीम पर आधारित रहेगा। 
पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन  केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा 2 मार्च को किया जायेगा। 

मेले में हर बार की तरह इस बार भी जीवंत  फसल प्रदर्शनी, सब्जी, फूल एंव फल की प्रदर्शनियां लगाई जायेंगी। साथ ही इस मेले में किसान वैज्ञानिक चर्चा का आयोजन भी किया जायेगा। 
इस तीन दिवसीय मेले में मोटे अनाज को दिए गए नाम श्री अन्न को वापस से खेती में शामिल करने और उसकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए विचार-विर्मश किया जायेगा। किसानों को मिलेट्स (मोटे अनाज) या श्री अन्न- ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी, कुटकी, सांवा, कांगनी के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी । 

इस तीन दिवसीय मेले में पूसा बासमती धान की नई किस्में पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1886, पूसा बासमती 1885 के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।  पूसा बासमती धान की इन नई किस्मों में झोंका और झुलसा रोग नहीं लगता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) व भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वार किसानों को इन किस्मों का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
इस वर्ष मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगे : 

1. अंतर्राष्ट्रीय श्रीअन्न वर्ष 2023 में मोटा  अनाज आधारित मूल्य श्रृंखला का विकास
2. स्मार्ट खेती / संरक्षित खेती मॉडल 
3.  संपोषक कृषि 
4. कृषि विपणन एवं निर्यात 
5. किसानों के नवाचार – संभावनायें एवं समस्याएं 
6. किसान उत्पादक संगठन – स्टार्टअप लिंकेज 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
बाकी वर्षों की तरह इस बार भी पूसा कृषि विज्ञान मेला-2023 की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:


·      रबी के अनाज एवं दलहन फसलों, सब्जियों और फूलों का लाइव प्रदर्शन
·      कृषि सम्बंधित बेहतर प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन
·      उन्नत किस्म के बीजों की बिक्री 
·      मृदा और जल के नमूनों का नि:शुल्क परीक्षण
·      किसान वैज्ञानिक वार्ता 

·      नवाचारी/नवोन्मेषी किसान सम्मेलन

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (11 फरवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )