Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री श्री मोदी किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे

15 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री मोदी किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 11:45 बजे मेला ग्राउंड, आईएआरआई पूसा, नई दिल्ली में “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022”  कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और किसानों और कृषि स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, बैंकर और अन्य हितधारक को संबोधित करेंगे। 

यह आयोजन देश भर के 13,500 से अधिक किसानों और 1500 एग्रीस्टार्टअप को एक साथ लाएगा। इस कार्यक्रम में 1 करोड़ से अधिक किसान वर्चुअल रूप से भाग लेंगे जिसमें 700 कृषि विज्ञान केंद्र, 75आईसीएआर संस्थान, 75 राज्य कृषि विश्वविद्यालय, 600 पीएम किसान केंद्र, 50,000 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और 2 लाख सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) जैसे विभिन्न संस्थान शामिल हैं।

श्री नरेंद्र सिंह तोमर,  कृषि  मंत्री और डॉ मनसुख मंडाविया,  रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। श्री कैलाश चौधरी,  राज्‍य मंत्री, कृषि एवं सुश्री शोभा कारंदलजे,  राज्‍य मंत्री, कृषि और श्री भगवंत खुबा,  राज्‍य मंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार भी उद्घाटन समारोह में उपस्‍थित होंगे। यह कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त PM-KISAN के तहत लाभार्थी किसानों को जारी होगी ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: ट्राइकोडरमा क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )