Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे कल कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा

25 जुलाई 2024, नई दिल्ली: 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे कल कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा – हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है इस दिन को मनाने का मुख्य कारण इस युद्ध में लगभग 2 लाख भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया था और ये युद्ध 60 दिनों तक चला था। और  26 जुलाई 1999 को आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध समाप्त हुआ और भारत ने जीत प्राप्त की तभी से हर साल 26 जुलाई के दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है I

इस दिन पर इस बार 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25वें कारगिल दिवस के अवसर पर सुबह लगभग 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे I एवं इस दिन को याद करते हुए, श्री कुन ला सुरंग परियोजना का वर्चुअल रूप से पहला विस्फोट भी करेंगे। लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर बनाई जाने वाली यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी I यह सुरंग लद्दाख को भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो दुनिया की सबसे ऊंची सुरंगों में से एक होगी। इस सुरंग से न केवल सशस्‍त्र बलों और उपकरणों को लाने ले जाने में सहायता मिलेगी बल्कि इससे लद्दाख को कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे I

कुन ला सुरंग से लद्दाख को होने वाले लाभ: 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • सशस्त्र बलों की तेज और कुशल आवाजाही: यह सुरंग लद्दाख के सैन्य अभियानों के लिए महत्वपूर्ण संवेदनशीलता और आधुनिकता लाएगी। सेना को विभिन्न प्रकार के रक्षा उपकरणों की तेज और सुरक्षित पहुंच मिलेगी।
  • आर्थिक विकास: इस सुरंग का निर्माण लद्दाख के अर्थिक विकास को गति देगा। यहां के व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि सुरंग से संचार की सुविधा में सुधार होगा।
  • सामाजिक रूप से बढ़ावा: यह सुरंग लद्दाख के लोगों के लिए सामाजिक रूप से भी फायदेमंद होगी। लोगों को अधिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मिलने में मदद मिलेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com