Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नॉर्मन बोरलॉग पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित

3 मई 2022, डेस मोइनेस(यूएसए) । नॉर्मन बोरलॉग पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित – कृषि क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान बोरलॉग अवार्ड के लिए  वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन वर्तमान में रॉकफेलर फाउंडेशन नामांकन आमंत्रित  कर रहा है l फाउंडेशन द्वारा फील्ड रिसर्च के लिए यह पुरुस्कार  डॉ नॉर्मन ई बोरलॉग के नाम पर दिया जाता है । यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को  अंतरराष्ट्रीय कृषि और खाद्य उत्पादन में असाधारण, विज्ञान आधारित उपलब्धि के लिए दिया जाता  है।

पुरस्कार विजेता उसी बौद्धिक साहस, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का अनुकरण करते हैं जो वैश्विक भूख और गरीबी को खत्म करने की लड़ाई में डॉ. नॉर्मन बोरलॉग द्वारा 1940 और 50 के दशक में मेक्सिको में काम करने वाले एक युवा वैज्ञानिक के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

वर्ल्ड फ़ूड प्राइज़ फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष बारबरा स्टिन्सन ने कहा, “हर साल, बोरलॉग फील्ड अवार्ड खाद्य और कृषि में अपने क्षेत्र में प्रगति करने वाले शोधकर्ता को दिया जाता है।” “इस वर्ष फाउंडेशन द्वारा खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ  कृषि के भविष्य को आकार देने वाले युवा नेतृत्व  में से एक को सम्मानित करेंगे।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह पुरस्कार उस व्यक्ति को सम्मानित करता है जो पूरे खाद्य उत्पादन, प्रसंस्करण और वितरण श्रृंखला में किसी भी विषय या उद्यम में ग्रामीण समुदायों में किसानों, पशु चरवाहों, मछुआरों या अन्य लोगों के साथ उत्पादन या प्रसंस्करण स्तर पर निकटता से और सीधे काम कर रहा है। नामांकन मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी www.worldfoodprize.org/nominate पर देखी जा सकती है। वर्ष 2022 पुरस्कार के लिए नामांकन 15 जून, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

2021 में, बेनिन के डॉ. इलियट डोसो-योवो को फील्ड रिसर्च एंड एप्लीकेशन के लिए डॉ. नॉर्मन ई बोरलॉग पुरस्कार प्रदान किया गया। डोसो-योवो को जलवायु परिवर्तन की स्थिति में चावल उत्पादन के लिए नवीन जल प्रबंधन प्रणालियों को विकसित  करने के लिए मान्यता दी गई थी। उनके अभूतपूर्व अनुसंधान और छोटे किसानों के साथ घनिष्ठ सहयोग ने पूरे पश्चिम अफ्रीका में असंख्य  धान  किसानों को अधिक आमदनी पाने  , खाद्य और पोषण सुरक्षा के साथ  कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने  के लिए क्लाइमेट-स्मार्ट खेती तकनीकों का उपयोग करने में सशक्त बनाया  है।

2012 में इसकी स्थापना के बाद से, 10 हज़ार डॉलर का यह पुरस्कार अभी तक दुनिया भर के 10 शीर्ष वैज्ञानिकों को दिया गया है। 2022 का पुरस्कार विश्व खाद्य पुरस्कार सप्ताह, 18 – 20 अक्टूबर, 2022 के दौरान डेस मोइनेस, आयोवा में दिया  जाएगा।