Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार, 26 नवंबर को प्रदान किया जाएगा

24 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार, 26 नवंबर को प्रदान किया जाएगा – मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार,2022 की घोषणा की है । यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह 2022 के अवसर पर, डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, जीकेवीके परिसर, बेंगलुरु, कर्नाटक में 26 नवंबर 2022 को पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित एक समारोह में विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

इन पुरस्कारों में प्रथम रैंक के लिए 5 लाख रुपये, दूसरी रैंक के लिए 3 लाख रुपये और तीसरी रैंक के लिए 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रत्येक श्रेणी के लिए योग्यता प्रमाणपत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कारों का चयन इन तीन श्रेणियों के तहत किया गया है, जिसमें प्रथम स्वदेशी मवेशी/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) और तृतीय सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/ दूग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन शामिल हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए पशुपालन विभाग ने प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं के नामों की घोषणा की है जिसमे  स्वदेशी मवेशी/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, श्रेणी के तहत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री जितेंद्र सिंह, फतेहाबाद, हरियाणा पहला, श्री रविशंकर शशिकांत सहस्रबुद्धे, पुणे, महाराष्ट्र दूसरा एवं सुश्री गोयल सोनलबेन नारन, कच्छ, गुजरात को तीसरा स्थान मिला है. इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी मे श्री गोपाल राणा, बलांगीर, ओडिशा पहला, श्री हरि सिंह, गंगानगर, राजस्थान दूसरा, एवं श्री माचेपबसवैया, प्रकाशम, आंध्र प्रदेश को तीसरा तथा सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/ दूग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन श्रेणी मे मनंतवाडी क्षीरोलपादका सहकरण संगम लिमिटेड, वायनाड, केरल पहला, अराकेरे दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, मांड्या, कर्नाटक दूसरा एवं मन्नारगुडी एमपीसीएस, तिरुवरूर, तमिलनाडु को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

ज्ञातव्य है कि गृह मंत्रालय ने अपने विकसित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल यानी https://awards.gov.in के माध्यम से आवेदनों को 1.अगस्त से 10.अक्टूबर.2022 तक आमंत्रित किया था और इसके लिए कुल 2,412 आवेदन प्राप्त हुए थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (22 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )