Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जी-20 के कृषि कार्य समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक 15 से 17 जून तक हैदराबाद में

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर सहित विभिन्न देशों के मंत्री व अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे

14 जून 2023, हैदराबाद/नई दिल्ली: जी-20 के कृषि कार्य समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक 15 से 17 जून तक हैदराबाद में – जी-20 के कृषि कार्य समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक 15 से 17 जून 2023 तक हैदराबाद में आयोजित होगी। इस तीन दिवसीय बैठक में जी-20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें विभिन्न देशों के कृषि मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के महानिदेशक शामिल होंगे।

पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ होगी। यह प्रदर्शनी कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी। उद्घाटन के बाद एग्रीकल्चर डेप्यूटी मीटिंग (एडीएम) होगी।

इसके बाद, शीर्ष भारतीय कृषि-आधारित कंपनियों और स्टार्ट-अप्स की भागीदारी के साथ “मैनेजिंग एग्रीबिजनेस फॉर प्रॉफिट, पीपल एंड प्लेनेट” और “कनेक्टिंग द डिजिटली डिस्कनेक्टेड: हार्नेसिंग द पॉवर ऑफ डिजिटल टेक्नोलॉजीज इन एग्रीकल्चर” शीर्षक वाले दो कार्यक्रम होंगे, जिसमें कृषि-व्यवसाय कंपनियों के प्रसार में शामिल केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियां भाग लेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी-20 बैठक में भाग लेने वाले मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल के अन्य प्रमुखों का स्वागत करते हुए होगी। इस दिन के मंत्रिस्तरीय कार्यक्रमों में तीन समानांतर सत्रों में “खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए सतत कृषि” पर चर्चा और महिलाओं के नेतृत्व वाली कृषि, टिकाऊ जैव विविधता तथा जलवायु समाधान पर उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय चर्चा शामिल होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्रियों की बैठक का तीसरा दिन कृषि कार्य समूह, जी-20, भारतीय अध्यक्षता के परिणामों की चर्चा के साथ समाप्त होगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल आईसीएआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च (आईआईएमआर), हैदराबाद का तकनीकी भ्रमण करेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )