Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों में प्रेरणा और जागरूकता का माध्यम बना “मन की बात” कार्यक्रम

27 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: किसानों में प्रेरणा और जागरूकता का माध्यम बना “मन की बात” कार्यक्रम – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समकालीन मुद्दों और वर्तमान कृषि मुद्दो पर बातचीत करने के लिए आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) पर चलाया जा रहा कार्यक्रम “मन की बात” के 100 एपिसोड पूरे होने वाले हैं।

इन एपिसोड में श्री मोदी जी ने कई बार कृषि मुद्दों का भी जिक्र किया गया हैं। यह एपिसोड वर्तमान कृषि मुद्दे कृषक समुदाय और अन्य हितधारकों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने पर केंद्रित रहे हैं या नहीं इसके लिए  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली और राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान, (एमएएनएजीई), हैदराबाद द्वारा एक संयुक्त अध्ययन किया गया था।

आईसीएआर मैनेज ने अपने इस अध्ययन में जानकारी दी हैं कि आकाशवाणी पर श्री मोदी जी का कार्यक्रम “मन की बात” किसानों के लिए प्रेरणा का एक विश्वसनीय स्त्रोत, कृषि और उद्यमिता विकास के लिए व्यापक जागरूकता के माध्यम के रूप में माना जा रहा हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके साथ ही किसानों में प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और एकीकृत कृषि प्रणाली (विविधीकरण) को अपनाने की इच्छा मन की बात के धारावाहिक में सबसे पसंदीदा विषय थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस कार्यक्रम के संबोधन में श्री मोदी द्वारा प्रसारित संदेश ने किसानों में मोटा अनाज की उन्नत किस्मों को अपनाने की प्रक्रिया और उत्पादन प्रणाली की अवधारणा को मजबूत किया हैं और कृषि उद्यमिता के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाया हैं। 

मन की बात धारावाहिक में हाइलाइट किए गए ड्रोन और मोबाइल सहित डिजिटल तकनीक, कृषि प्रौद्योगिकी को अपनाने के बारे में किसानों की जागरूकता और ज्ञान में वृद्धि पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। मन की बात कृषि व्यवसाय को आसान बनाने और किसानों की खेती की लागत (20 से 25 प्रतिशत) को कम करने के लिए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) पर सकारात्मक वातावरण भी बना सकती है। मधुमक्खी पालन पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि मन की बात कार्यक्रम के बाद, संस्थागत ज्ञान और संसाधनों के बेहतर प्रदर्शन वाले मधुमक्खी पालकों को तकनीकी समस्याओं को छोड़कर समूह में बेहतर लाभ कमाने के लिए पाया गया।

मन की बात कार्यक्रम कब शुरू हुआ और क्यों?

मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाला मासिक संबोधन हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम की शुरूआत 3 अक्टूबर 2014 को की थी। इस कार्यक्रम के 26 मार्च 2023 तक कुल 99वें एपिसोड पूरे हो गए हैं जिसका 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल रविवार को प्रसारित होने जा रहा हैं। इस कार्यक्रम द्वारा श्री मोदी देशवासियों के साथ लाइव बातचीत करते हैं और देश के नागरिकों के साथ दिन-प्रतिदिन (समकालीन) मुद्दों पर संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम देश का पहला नेत्रहीन समृध्द रेडियो कार्यक्रम हैं।