Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जम्मू-कश्मीर में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’: मंत्री शिवराज बोले- बहनों की तरक्की ही मेरा मिशन

08 जुलाई 2025, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’: मंत्री शिवराज बोले- बहनों की तरक्की ही मेरा मिशन – ग्रामीण आजीविका मिशन (JKRLM) द्वारा 4 जलुाई को जम्मू-कश्मीर के खोनमोह में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की उपलब्धियों को पहचान देना और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विकास और जनसंपर्क मंत्री श्री जाविद अहमद डार भी मौजूद रहे।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी जिंदगी का मिशन है बहनों की जिंदगी बदलना। महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि परिवर्तन की असली ताकत है। सरकार हर कदम पर आपके साथ है।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि ‘लखपति दीदी’ पहल के जरिए हजारों महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं, जो ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं ने महिलाओं को सम्मान और अवसर दिए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

6 प्रेरणादायक महिलाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आई सैकड़ों महिला लाभार्थियों ने अपनी प्रेरणादायक आजीविका यात्रा साझा की और बताया कि किस तरह उन्होंने अपने परिवार और गांव को आत्मनिर्भरता की राह पर लाया। सम्मेलन में छह महिलाओं – मनीषा देवी, तजा बेगम, सोनी देवी, परवीना, सामिया जान और शुभीना जान को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

जम्मू-कश्मीर के मंत्री श्री जाविद डार ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के दौरे को राज्य की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे न केवल अपने घर की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com