राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: सोया कॉन्क्लेव- 2024 I मिट्टी उर्वरता I प्याज खरीदी I रबी फसलें I खरपतवार नाशक

19 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

Advertisement
Advertisement

सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….

2. दो दिवसीय इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव इंदौर में संपन्न  

Advertisement8
Advertisement

‘एडिबल ऑइल्स और प्रोटीन- विज़न 2030’ थीम पर आधारित दो दिवसीय इंटरनेशनल सोया कॉन्क्लेव -2024 गत दिनों इंदौर में संपन्न हो गई।  जिसमें सोया इंडस्ट्री से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों ,नई तकनीकों , भारत में सोया इंडस्ट्री की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कर गहन विचार-विमर्श किया गया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से  उपज बचाने के लिए किसानों को सतर्क किया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से मूली ,गाजर , पालक , फूलगोभी और शलजम , सहित अन्य सब्जी फसलों के साथ ही मक्का , मूंग , अरहर सहित कई फसलों की उपज बचाने के लिए किसानों को सतर्क किया गया है। कृषि सलाह में फसलों में इस समय कीट व रोगों के प्रकोप से बचने का सुझाव किसानों को दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

4. मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने से मिलते है फायदे

अक्सर मिट्टी की उर्वरकता कम होने से किसानों को नुकसान होता है। चाहे किसी भी उपज की बुवाई हो, मिट्टी की उर्वकता बढ़ाने से फायदा ही मिलता है। आईए जानते है क्या होते है फायदे  पूरी खबर पढ़े….

5. पांच शुभ योगों में कल करवा चौथ का व्रत, अखंड सौभाग्य की होगी कामना

Advertisement8
Advertisement

कल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत होगा। इसे मनाने की तैयारियां जहां हो गई है वहीं ज्योतिषियों के अनुसार यह व्रत पांच शुभ योगों में मनेगा। बता दें कि करवा चौथ पर व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना करती है। पूरी खबर पढ़े….

6. शिवराज सिंह चौहान की बैठक: छोटे किसानों को लाभकारी खेती सिखाने के लिए मॉडल कृषि फार्मिंग की मांग

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किसान संगठनों और विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। इस संवाद में किसानों ने खेती से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं और सुझावों को सामने रखा। बैठक में खासतौर पर छोटे किसानों की खेती को लाभकारी बनाने के लिए मॉडल कृषि फार्मिंग की मांग की गई। पूरी खबर पढ़े….

7. रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज विपणन सीजन 2025-26 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। घोषणा अनुसार गेहूं 2425, जौ 1980 ,चना 5650 ,दाल (मसूर) 6700 , रेपसीड एवं सरसों 5950 और कुसुम का 5940 रु / क्विंटल  का समर्थन मूल्य निर्धारित  किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. कृषि मशीनरी व कलपुर्जों की दुकानें, हाईवे पर ट्रकों के गैरेज चालू रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया एक और आदेश – कृषि मशीनरी व कलपुर्जों की दुकानें, हाईवे पर ट्रकों के गैरेज चालू रहेंगे, लॉकडाउन के दौरान किसानों को परेशानी से बचाने की कवायद कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में जारी लॉकडाउन के बीच खेती-किसानी को लेकर केंद्र सरकार ने कई तरह की छूट प्रदान की है पूरी खबर पढ़े….

9. आईआईएल ने मक्के के लिए नया खरपतवारनाशक टोरी सुपर लॉन्च किया

इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड (आईआईएल) ने टोरी सुपर नामक खरपतवारनाशक को लॉन्च किया है, जिसे मक्का में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। टॉरी सुपर (तकनीकी: टेम्बोट्रिऑन 9% + एट्राज़ीन 45% WG) तेजी से खरपतवार नियंत्रण में मदद करता है, जिसके परिणाम 3-5 दिनों के भीतर दिखने लगते हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. मित्सुबिशी, बायर और शेल का साथ: धान किसानों के लिए नई राह बना रहा द गुड राइस एलायंस

द गुड राइस एलायंस (TGRA), जिसे पहले सस्टेनेबल राइस कार्बन प्रोग्राम के नाम से जाना जाता था, भारत में धान की खेती को अधिक टिकाऊ बनाने के प्रयास में अब तक 10,000 से अधिक किसानों को शामिल कर चुका है। इस पहल के तहत 25,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि कवर की गई है, पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement