Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

 गेहूं में 150 और चने में 210 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई

16 अक्टूबर 2024, इंदौर: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज विपणन सीजन 2025-26 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। घोषणा अनुसार गेहूं 2425, जौ 1980 ,चना 5650 ,दाल (मसूर) 6700 , रेपसीड एवं सरसों 5950 और कुसुम का 5940 रु / क्विंटल  का समर्थन मूल्य निर्धारित  किया गया है।

इस  प्रकार समिति  द्वारा  विपणन सीजन 2025-26  में गेहूं में 150 ,जौ में 130 , चना में 210 ,मसूर दाल में 275 ,रेपसीड एवं सरसों में 300  और कुसुम में 140  रु /क्विंटल की वृद्धि की गई है। रबी फसलों की इस बढ़ी हुई एमएसपी से किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 उल्लेखनीय है  कि विपणन वर्ष 2024 -25  में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय  समिति द्वारा रबी फसलों के लिए  गेहूं 2275, जौ 1850 ,चना 5440 ,दाल (मसूर) 6425 , रेपसीड एवं सरसों 5650 और कुसुम  का 5800  रु / क्विंटल  का समर्थन मूल्य  निर्धारित  किया गया था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com