खरीफ बुवाई 1,121 लाख हेक्टेयर पार, मोटे अनाज की खेती में 11% उछाल; दलहन फसलों के रकबे में भी आई तेजी
08 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: खरीफ बुवाई 1,121 लाख हेक्टेयर पार, मोटे अनाज की खेती में 11% उछाल; दलहन फसलों के रकबे में भी आई तेजी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 3 अक्टूबर 2025 तक खरीफ फसलों की बुवाई का ताजा आँकड़ा जारी किया है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस वर्ष कुल खरीफ बुवाई का रकबा 1121.46 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया है, जो पिछले वर्ष के 1114.95 लाख हेक्टेयर से लगभग 6.51 लाख हेक्टेयर अधिक है।
इस बार मोटे अनाज के खेती में जबरदस्त 11.13 की बढ़ोत्तरी हुई। अब इसका क्षेत्रफल 194.67 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं, धान का बुवाई क्षेत्र बढ़कर 441.58 लाख हेक्टेयर हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.90 लाख हेक्टेयर अधिक है।
दलहन फसलों में भी जोरदार वृध्दि
दालों के क्षेत्र में भी 1.37 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है, विशेषकर उड़द दाल में 1.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा , गन्ना फसल का क्षेत्रफल 59.07 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया, जो पिछले साल से 1.86 लाख हेक्टेयर अधिक है।
इन फसलों में देखी गई गिरावट
तिलहन: तिलहन की फसलों का क्षेत्रफल घटकर 190.13 लाख हेक्टेयर रह गया, जो पिछले वर्ष से 10.62 लाख हेक्टेयर कम है।
कपास: कपास का क्षेत्रफल भी 110.03 लाख हेक्टेयर पर घटा है, जो 2.94 लाख हेक्टेयर की कमी दर्शाता है।
कुल मिलाकर, इस खरीफ सीजन में फसलों के कुल बुवाई क्षेत्र में सुधार देखा गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
खरीफ फसलों की बुआई का विवरण (लाख हेक्टेयर में)
क्रम संख्या | फसल | सामान्य क्षेत्र (2019-20 से 2023-24) (लाख हेक्टेयर) | बोया गया क्षेत्र 2025-26 (लाख हेक्टेयर) | बोया गया क्षेत्र 2024-25 (लाख हेक्टेयर) | 2025-26 की तुलना में वृद्धि (+)/कमी (-) (लाख हेक्टेयर) |
1 | चावल | 403.09 | 441.58 | 435.68 | 5.9 |
2 | दालें | 129.61 | 120.41 | 119.04 | 1.37 |
ए) तूर | 44.71 | 46.6 | 46.45 | 0.15 | |
बी) कुल्थी | 1.72 | 0.72 | 0.56 | 0.16 | |
सी) उड़द | 32.64 | 24.37 | 22.87 | 1.5 | |
डी) मूंग | 35.69 | 34.87 | 34.96 | -0.09 | |
ई) अन्य दालें | 5.15 | 4.62 | 4.58 | 0.05 | |
एफ) मोथ बीन | 9.7 | 9.24 | 9.63 | -0.39 | |
3 | मोटे अनाज | 180.71 | 194.67 | 183.54 | 11.13 |
ए) ज्वार | 15.07 | 14.07 | 14.21 | -0.14 | |
बी) बाजरे | 70.69 | 68.44 | 68.65 | -0.21 | |
सी) रागी | 11.52 | 11.81 | 11.96 | -0.15 | |
डी) मक्का | 78.95 | 94.95 | 84.3 | 10.65 | |
ई) अन्य छोटे अनाज | 4.48 | 5.39 | 4.42 | 0.97 | |
4 | तिलहन | 194.63 | 190.13 | 200.75 | -10.62 |
ए) मूंगफली | 45.1 | 48.36 | 49.96 | -1.6 | |
बी) तिल | 10.32 | 10.51 | 11.07 | -0.56 | |
सी) सूरजमुखी | 1.29 | 0.71 | 0.73 | -0.02 | |
डी) सोयाबीन | 127.19 | 120.45 | 129.55 | -9.1 | |
ई) नाइजर बीज | 1.08 | 1.04 | 0.98 | 0.06 | |
एफ) अरंडी के बीज | 9.65 | 8.98 | 8.39 | 0.6 | |
जी) अन्य तिलहन | 0 | 0.08 | 0.08 | 0 | |
5 | गन्ना | 52.51 | 59.07 | 57.22 | 1.86 |
6 | जूट और मेस्टा | 6.6 | 5.56 | 5.75 | -0.18 |
7 | कपास | 129.5 | 110.03 | 112.97 | -2.94 |
कुल | 1096.65 | 1121.46 | 1114.95 | 6.51 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture