राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ फसलों की बुवाई 1087 लाख हेक्टेयर पार, धान और दलहन में बड़ा उछाल

04 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: खरीफ फसलों की बुवाई 1087 लाख हेक्टेयर पार, धान और दलहन में बड़ा उछाल –  कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 02 सितम्बर 2024 तक की खरीफ फसलों की बुवाई की प्रगति रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कुल 1087 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों की बुवाई की गई है। इस साल खरीफ फसलों की बुवाई में कई प्रमुख फसलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष धान की बुआई 408.72 लाख हेक्टेयर में की गई है, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान के 393.57 लाख हेक्टेयर की तुलना में अधिक है। इसी तरह, दलहन की बुआई 125.13 लाख हेक्टेयर में की गई है, जो पिछले साल के 116.66 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। मोटे अनाज या श्रीअन्न की खेती भी 187.74 लाख हेक्टेयर में की गई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 181.06 लाख हेक्टेयर था।

तिलहन की बुआई में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, इस वर्ष 190.63 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती हुई है, जो पिछले साल 188.83 लाख हेक्टेयर थी। गन्ने की बुआई 57.68 लाख हेक्टेयर में की गई है, जो पिछले साल के 57.11 लाख हेक्टेयर से अधिक है।

हालांकि, जूट और मेस्टा की बुआई में इस वर्ष कुछ कमी आई है, जहां पिछले साल 6.56 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी, वहीं इस साल 5.70 लाख हेक्टेयर में बुआई की गई है। कपास की बुआई भी इस वर्ष 111.74 लाख हेक्टेयर में की गई है, जो पिछले साल के 123.11 लाख हेक्टेयर से कम है।

क्षेत्रफल: लाख हेक्टेयर में

क्रमफसलेंसामान्य क्षेत्र (डीईएस) (2018-19 – 2022-23बोया गया क्षेत्र 02 सितम्बर 2024 तक
वर्तमान वर्ष 2024पिछला वर्ष 2023
1चावल401.55408.72393.57
2दाल136.02125.13116.66
aअरहर45.5545.7840.74
bउड़द दाल36.7629.6231.42
cमूंगदाल36.9934.7630.88
dकुल्थी1.90.30.28
eमोथ बीन10.3210.539.4
fअन्य दालें4.494.153.94
3श्रीअन्न सह मोटे अनाज180.86187.74181.06
aज्वार16.0115.1614.06
bबाजरा72.6369.5570.81
cरागी10.9610.318.13
dछोटा बाजरा4.475.465.21
eमक्का76.9687.2782.86
4तिलहन190.18190.63188.83
aमूंगफली45.2847.4943.39
bसोयाबीन122.95125.11123.85
cसूरजमुखी1.40.710.69
dतिल10.2610.7711.8
eरामतिल1.220.370.47
fअरंड़ी9.076.18.57
gअन्य तिलहन00.080.05
5गन्ना51.1557.6857.11
6जूट और मेस्टा6.745.76.56
7कपास129.34111.74123.11
कुल1095.841087.331066.89

कुल मिलाकर, खरीफ फसलों की बुआई का यह सीजन भारतीय कृषि के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है, जिसमें विभिन्न फसलों की खेती में वृद्धि देखी गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com