राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ फसल 2024: धान, दलहन और तिलहन की बुआई में रिकॉर्ड वृद्धि, जानें ताजा आंकड़े

03 अगस्त 2024, नई दिल्ली: खरीफ फसल 2024: धान, दलहन और तिलहन की बुआई में रिकॉर्ड वृद्धि, जानें ताजा आंकड़े – इस साल खरीफ फसलों की बुआई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 2 अगस्त 2024 तक खरीफ फसलों की बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है, जिसमें कुल 904 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 25.38 लाख हेक्टेयर अधिक है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख फसलों में धान, दलहन, तिलहन, और मोटे अनाज की खेती में खासा उछाल देखा गया है।

धान की खेती में बड़ा उछाल

पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 263.01 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 276.91 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है, जो कि 13.9 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्शाता है।

दलहन की खेती में सुधार

दलहन की खेती का क्षेत्र 99.71 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 110.61 लाख हेक्टेयर हो गया है, जिसमें प्रमुख रूप से अरहर, मूंगदाल और अन्य दालें शामिल हैं।

मोटे अनाज और तिलहन की खेती में बढ़ोतरी

मोटे अनाज की खेती 160.38 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 165.59 लाख हेक्टेयर हो गई है, जबकि तिलहन का क्षेत्र 174.53 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 179.69 लाख हेक्टेयर हो गया है।

गन्ना, जूट और कपास की खेती

गन्ने की खेती का क्षेत्र 57.11 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 57.68 लाख हेक्टेयर हो गया है। हालांकि, जूट और मेस्टा की खेती में थोड़ी कमी आई है, जो 6.29 लाख हेक्टेयर से घटकर 5.69 लाख हेक्टेयर हो गई है। कपास की खेती में भी कमी आई है, जो पिछले वर्ष की 118.19 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 108.43 लाख हेक्टेयर रही।

क्षेत्रफललाख हेक्टेयर में

सख्या.  बोया गया क्षेत्र (2 अगुस्त की स्थिति में ) 
फसलेंसामान्य क्षेत्र (डीईएस) (2018-19 – 2022-23)वर्ष 2024वर्ष 2023गत वर्ष की तुलना में वृद्धि(+)/कमी(-)
1चावल401.55276.91263.0113.9
2दाल136.02110.6199.7110.9
aअरहर45.5541.8933.278.62
bउड़द दाल36.7625.9626.21-0.25
cमूंगदाल36.9931.6228.153.47
dकुल्थी1.900.160.2-0.04
eमोथ बीन10.327.868.9-1.04
eअन्य दालें4.493.112.990.12
3श्रीअन्न सह मोटे अनाज180.86165.59160.385.21
aज्वार16.0113.5312.780.75
bबाजरा72.6362.765.99-3.29
cरागी10.963.183.97-0.79
dछोटा बाजरा4.473.933.070.86
eमक्का76.9682.2574.567.69
4तिलहन190.18179.69174.535.16
aमूंगफली45.2844.0639.244.82
bसोयाबीन122.95123.77120.513.26
cसूरजमुखी1.400.660.550.11
dतिल10.269.5110.07-0.56
eरामतिल1.220.230.110.12
fअरंड़ी9.071.414.01-2.6
gअन्य तिलहन0.000.040.05-0.01
5गन्ना51.1557.6857.110.57
6जूट और मेस्टा6.745.696.29-0.6
7कपास129.34108.43118.19-9.76
कुल1095.84904.6879.2225.38

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com