राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जैन इरिगेशन सिस्टम्स ‘माजा सम्मान -2023’ से सम्मानित

23 अगस्त 2023, मुंबई: जैन इरिगेशन सिस्टम्स ‘माजा सम्मान -2023’ से सम्मानित – जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड को उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए महाराष्ट्र सहित देश भर में प्रतिष्ठित एबीपी न्यूज नेटवर्क के मराठी समाचार चैनल एबीपी माजा द्वारा ‘माजा सम्मान -2023’ से सम्मानित कर कंपनी के अध्यक्ष श्रीअशोक जैन का अभिनंदन किया गया।

महाराष्ट्र का गौरव मंडली का माजा सम्मान समारोह सोमवार को मुंबई के पराल स्थित होटल आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में संपन्न हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, अनुभवी फिल्म अभिनेता जितेंद्र द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर एबीपी माझा के प्रधान संपादक राजीव खांडेकर समेत गणमान्य लोग  उपस्थित थे। श्री अशोक जैन ने यह सम्मान देने के लिए एबीपी माजा एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए  यह पुरस्कार किसान भाइयों और सहयोगियों को समर्पित किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement