Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आंध्र प्रदेश के तंबाकू किसानों के लिए ब्याज-मुक्त ऋण मंजूर, प्रति बार्न मिलेंगे ₹50 हजार    

27 सितंबर 2026, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के तंबाकू किसानों के लिए ब्याज-मुक्त ऋण मंजूर, प्रति बार्न मिलेंगे ₹50 हजार- भारत सरकार ने ब्याज-मुक्त वर्किंग कैपिटल सहायता योजना के तहत आंध्र प्रदेश में फ्लू-क्येयर्ड वर्जीनिया (FCV) तंबाकू उगाने वाले किसानों के लिए प्रति बार्न ₹50,000 का एकमुश्त ब्याज-मुक्त ऋण मंजूर किया है। इससे बदलती वैश्विक बाजार स्थितियों के बीच किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिलने की बात कही गई है।

आंध्र प्रदेश में 2025-26 फसल सीजन के लिए FCV तंबाकू की नीलामी 25 मार्च 2026 को शुरू हुई थी। अब तक करीब 100 मिलियन किलोग्राम FCV तंबाकू की नीलामी हो चुकी है। FCV तंबाकू की खेती मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में की जाती है।

बदलते वैश्विक बाजार पर सरकार की नजर

वैश्विक तंबाकू बाजार में मांग के बदलते पैटर्न, जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बदलती स्थितियों का असर खरीद और मार्केटिंग की परिस्थितियों पर पड़ा है। सरकार खरीद को आसान बनाने, बाजार में भागीदारी बढ़ाने और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए भी मिलकर कदम उठा रही है। फसल की आसानी से मार्केटिंग और FCV तंबाकू सेक्टर को मजबूत करने के लिए एक्सपोर्टर्स, खरीदारों, किसानों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बातचीत की जा रही है।

44 हजार किसानों को मिलेगी सहायता

प्रस्तावित एकमुश्त सहायता के तहत FCV तंबाकू उगाने वाले किसानों के लिए प्रति बार्न ₹50,000 की ब्याज-मुक्त वर्किंग कैपिटल सहायता को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव में करीब 44,000 किसान शामिल हैं और इसके लिए लगभग ₹220 करोड़ की वित्तीय मदद दी जाएगी। सहायता सीधे DBT के जरिए किसानों को देने का प्रस्ताव है।

घरेलू जरूरतों और अगले सीजन में मिलेगी मदद

इस सहायता का उद्देश्य किसानों को तुरंत नकदी उपलब्ध कराना है, ताकि वे घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें, संस्थागत लोन चुका सकें और आने वाले फसल सीजन के लिए जरूरी सामान खरीद सकें। इसके साथ ही प्राइवेट लोन पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलने की बात कही गई है।यह पहल समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के जरिए FCV तंबाकू किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture