राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय प्याज की पूरी दुनिया में बढ़ रही मांग, वर्ष 2022-23 के निर्यात में 64 फीसदी हुई वृध्दि

21 जून 2023, नई दिल्ली: भारतीय प्याज की पूरी दुनिया में बढ़ रही मांग, वर्ष 2022-23 के निर्यात में 64 फीसदी हुई वृध्दि – भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है। भारतीय प्याज उनके तीखेपन के लिए मशहूर हैं और पूरे वर्ष दौरान उपलब्ध रहता हैं। भारत में प्याज की दो फसल चक्र है, पहली कटाई जो नवंबर से जनवरी में शुरू होती है और दूसरी कटाई जनवरी से मई तक होती है।

वर्ष 2022-23 में कितने फीसदी प्याज हुआ निर्यात

एपीडा के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में कुल 25.23 लाख मीट्रिक टन प्याज निर्यात किया गया हैं। वर्ष 2021-22 में इसी समान अवधि में कुल 15.36 लाख मीट्रिक टन प्याज निर्यात हुआ था। इस तरह वर्ष 2022-23 में में प्याज के निर्यात में करीब 64 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई हैं। वर्ष 2022-23 में बांग्लादेश को सबसे ज्यादा 6.71 लाख मिट्रिक टन प्याज का निर्यात हुआ हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 4.03 लाख मिट्रिक टन प्याज और तीसरे नंबर पर मलेशिया को 3.93 लाख मिट्रिक टन प्याज का निर्यात किया गया। इसके बाद श्रीलंका में 2.70 लाख मिट्रिक टन, नेपाल मे 1.74 और इंडोनेशिया में 1.16 लाख मिट्रिक टन प्याज का निर्यात हुआ हैं।

भारत में वर्ष 2022-23 में प्याज निर्यात से 4,518.54 करोड़ रूपये का लाभ अर्जित किया हैं वही वर्ष 2021-22 में 3,430.59 करोड़ रूपये प्याज निर्यात से प्राप्त हुए थे। वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में प्याज निर्यात से कुल 32 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त हुआ हैं।

प्रमुख प्याज निर्यात देश : बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और इंडोनेशिया हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement