Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, में अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास-मधुमास का लोकार्पण

04 जुलाई 2023, नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, में अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास-मधुमास का लोकार्पण – गुरु पूर्णिमा पर भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, नई दिल्ली में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास ‘मधुमास’ का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, डॉ. हिमांशु पाठक, महानिदेशक एवं सचिव डेयर उपस्थित थे।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने अनुसंधान, शिक्षा और शिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा हासिल करने में भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान  के योगदान का पूरा विश्व सम्मान करता है। संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और छात्रों की बढ़ती नामांकन दर को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार की बहुमूल्य मदद से उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं और अंतर्राष्ट्रीय मानकों वाले छात्र-केंद्रित छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास “मधुमास” के निर्माण एवं लोकार्पण के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि छात्रावास में 504 छात्र रह सकते हैं जिसमें 400 एकल बिस्तर वाले कमरे शामिल हैं; बाथरूम और रसोई के साथ 56 सिंगल बेड वाले कमरे और 48 पारिवारिक अपार्टमेंट हैं। छात्रावास परिसर में फूड कोर्ट, व्यायामशाला, रेस्तरां, सौर ऊर्जा प्रणाली, वर्षा जल संचयन प्रणाली, जनरेटर आधारित पावर बैक अप, वाई-फाई नेटवर्क आदि हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री, श्री कैलाश चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इसके द्वारा भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान को वैश्विक मानकों के साथ एक बहु-विषयक विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम के आरंभ में महानिदेशक एवं सचिव डेयर डॉ. हिमांशु पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नई शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन में आई.सी.ए.आर की भूमिका और भारत में कृषि शिक्षा को मजबूत करने में आई.ए.आर.आई के योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नीम लेपित यूरिया के साथ-साथ फसलों, बागवानी, तिलहनों में विभिन्न किस्मों के विकास जैसी अनुसंधान गतिविधियों में आईएआरआई के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

निदेशक आईसीएआर-आईएआरआई नई दिल्ली डॉ. ए.के. सिंह द्वारा औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि विदेशी और प्रवासी छात्रों को आकर्षित करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं यहाँ उपलब्ध हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री, राज्य कृषि मंत्री, डेयर सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण किया ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )