राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

IMD का पूर्वानुमान: अगले 3 दिनों तक देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका

01 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: IMD का पूर्वानुमान: अगले 3 दिनों तक देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका – मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। 1 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश (≥21 सेमी) का अलर्ट जारी किया गया है।

3 से 6 सितंबर के दौरान कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 4 और 5 सितंबर को गुजरात के कई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

मौसमी प्रणालियां

मानसून की द्रोणिका सामान्य स्थिति में है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना है, जिससे अगले 24 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से झारखंड तक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के चलते अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत

1 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 1 से 3 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 7 सितंबर तक उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश होती रहेगी। वहीं, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और लद्दाख में भी आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
Advertisement

पश्चिम भारत

4 और 5 सितंबर को गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 1 से 6 सितंबर तक कोंकण और गोवा में लगातार भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 सितंबर को मराठवाड़ा में भारी बारिश होगी। इसके अलावा 5 और 6 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

मध्य और पूर्व भारत

1 से 6 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 1 से 4 सितंबर तक विदर्भ क्षेत्र में लगातार वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 से 5 सितंबर तक झारखंड और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कई दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत

असम और मेघालय में अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 5 सितंबर तक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 6 और 7 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत

3 से 6 सितंबर तक केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 1 से 3 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 1 से 7 सितंबर तक तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश और 3 सितंबर को आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

1 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 4 से 6 डिग्री कम है। 2 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 3 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है, इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं 4 सितंबर को भी हल्की वर्षा के आसार हैं और तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement