राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

IMD अलर्ट: पश्चिम-मध्य भारत में भारी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा खुशनुमा

19 अगस्त 2025, नई दिल्ली: IMD अलर्ट: पश्चिम-मध्य भारत में भारी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा खुशनुमा – देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दक्षिणी ओडिशा पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 25 अगस्त तक के लिए कई महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किए हैं, जिनमें विशेषकर मुंबई, गुजरात, तेलंगाना, विदर्भ, ओडिशा और उत्तर भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों का मौसम (19 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक)

कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेमी से अधिक) दर्ज की गई। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गोवा और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) हुई। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मराठवाड़ा, गुजरात, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और मेघालय में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई।

मुंबई-गुजरात में मूसलधार बारिश का कहर

पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता तेज हो गई है। विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के क्षेत्रों में आगामी दिनों में लगातार तेज बारिश की संभावना है। 19 और 20 अगस्त को उत्तरी कोंकण, मुंबई महानगर क्षेत्र, दक्षिण गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में 19 से 21 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अगले सात दिनों तक कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी रहेगी, जिससे जलभराव और यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

ओडिशा-झारखंड में बाढ़ जैसे हालात संभव

पूर्वी भारत के राज्यों जैसे ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। 19 अगस्त को ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 21 से 25 अगस्त के बीच झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है।

Advertisement
Advertisement

तेलंगाना-केरल में भारी बारिश का दौर, बिजली गिरने की चेतावनी

दक्षिण भारत में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। 19 अगस्त को उत्तर तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भी 19-20 अगस्त को भारी वर्षा संभव है। रायलसीमा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश 24 अगस्त तक जारी रहेगी। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। 

Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड और यूपी में बारिश की वापसी

उत्तर भारत में मौसम अपेक्षाकृत शांत है लेकिन 22 से 25 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मूसलाधार बारिश से मध्य प्रदेश-विदर्भ अलर्ट पर

मध्य भारत में मानसून की स्थिति मजबूत बनी हुई है। विशेषकर मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 से 23 अगस्त के बीच लगातार भारी वर्षा की संभावना है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में 18-19 अगस्त को पहले ही रिकॉर्डतोड़ वर्षा दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में इन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

दिल्ली-NCR: हल्की बारिश से मिलेगी राहत, मौसम रहेगा खुशनुमा

दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में 19 से 22 अगस्त तक मौसम आमतौर पर आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हालांकि, 22 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। हवा की गुणवत्ता मध्यम से संतोषजनक स्तर पर रहने की उम्मीद है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement