Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आज का मौसम

27 अगस्त 2025, नई दिल्ली: देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आज का मौसम – भारत में अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून की गतिविधियाँ एक बार फिर तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज, 27 अगस्त 2025 से जम्मू-कश्मीर में बारिश में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों— विशेषकर उत्तर-पश्चिम, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है। कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने जैसी घटनाओं के भी आसार हैं। विभिन्न राज्यों के लिए जारी चेतावनियों और पूर्वानुमानों के अनुसार, इस हफ्ते का मौसम काफी सक्रिय और बदलता हुआ रहने वाला है।

मौसम की प्रमुख परिस्थितियाँ (Weather Systems):

अभी देश में मानसून की गतिविधियाँ तेज़ हैं, जिसकी वजह कुछ खास मौसम प्रणालियाँ हैं। बंगाल की खाड़ी के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूर्व और मध्य भारत में भारी बारिश हो रही है। साथ ही, मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में है, जिससे बारिश का ज़ोर दक्षिणी और मध्य राज्यों में ज़्यादा है। 

इसके अलावा, पंजाब और मध्य भारत के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवातीय सिस्टम भी बना हुआ है, जो इन क्षेत्रों में बादल और बारिश ला रहा है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इन सबकी वजह से अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होती रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बिहार और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी  

छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 से 30 अगस्त तक भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक, और झारखंड में 29 व 30 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी है। ओडिशा में आज, 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा भी अगले सप्ताह तक जारी रह सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतः तेलंगाना और कनार्टक भारी भारी का अलर्ट

तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में आज अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 27 से 29 अगस्त तक भारी वर्षा संभव है। तटीय कर्नाटक में 2 सितंबर तक लगातार भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम भारत:  गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र  में भी जारी रहेगी बारिश

कोंकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले सात दिनों तक वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 27 और 28 अगस्त को बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में 27 से 31 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में 28-29 अगस्त और 1-2 सितंबर को बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तर-पूर्व भारत में भी तेज वर्षा के आसार

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 28 से 30 अगस्त तक वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में 27 से 30 अगस्त 2025 तक मौसम सामान्य रूप से मेघाच्छन्न रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान अधिकतर समय बादलों से घिरा रहेगा और कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है। 27 अगस्त को दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 28 अगस्त को बहुत हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com