Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ICAR: डॉ. त्रिपाठी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मिला सम्मान

19 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: ICAR: डॉ. त्रिपाठी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मिला सम्मान – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी को 2024 में भी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें चौथी बार मिला है, जिसे अमेरिका स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी किया है। इस सूची में उन्हीं वैज्ञानिकों को शामिल किया जाता है, जिनके शोध कार्य, शोध पत्र और अनुसंधान वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी

डॉ. त्रिपाठी ने यह उपलब्धि 2021, 2022 और 2023 में भी हासिल की थी। इस सूची में शामिल वैज्ञानिकों के शोध पत्रों का सबसे अधिक उल्लेख (साइटेशन) किया गया है, जो उनके अनुसंधान कार्यों की प्रामाणिकता और उनके योगदान को दर्शाता है। यह सूची प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रकाशन एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित की गई है।

डॉ. त्रिपाठी राष्ट्रीय एकेडमी के सदस्य भी हैं और उन्हें प्रोबायोटिक सोया चीज़ स्प्रेड पर भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्राप्त हुआ है। उन्होंने सोयाबीन और मिलेट से तैयार खाद्य उत्पादों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण तकनीकों का आविष्कार किया है। इसके साथ ही, उन्होंने “वेस्ट टू वेल्थ” तकनीकों का विकास किया है, जो किसानों और उद्योगों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो रही हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें कई अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। संस्थान के निदेशक, डॉ. सी. आर. मेहता ने इस विशेष उपलब्धि के लिए डॉ. त्रिपाठी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुसंधान कार्यों की सराहना की है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com