Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रिकॉर्ड 331 मिलियन टन होगा बागवानी उत्पादन

वर्ष 2020-21 का तीसरा अग्रिम उत्पादन अनुमान

NS Tomar

3 नवंबर 2021, नई दिल्ली । देश में रिकॉर्ड 331 मिलियन टन होगा बागवानी उत्पादन – केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन का वर्ष 2020-21 का तीसरा अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों की अथक मेहनत व वैज्ञानिकों के अनुसंधान के कारण वर्ष 2020-21 में बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 331.05 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें 2019-20 की तुलना में 10.6 मिलियन टन (3.3 प्रतिशत) की वृद्धि परिलक्षित हो रही है।

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2020-21 में फलों का उत्पादन 103 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2019-20 में 102.1 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था। सब्जियों के उत्पादन में पिछले वर्ष के 188.3 मिलियन टन की तुलना में 197.2 मिलियन टन यानी 4.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। प्याज का उत्पादन 26.8 मिलियन टन, आलू का उत्पादन रिकॉर्ड 54.2 मिलियन टन होने का अनुमान है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

टमाटर का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 20.6 मिलियन टन की तुलना में 21.1 मिलियन टन होने का अनुमान है। मसालों का उत्पादन 5.3 प्रतिशत बढक़र वर्ष 2020-21 में 10.7 मिलियन टन हो गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
कुल बागवानी2019-20 (अंतिम)2020-21 (तीसरा अग्रिम अनु.)
क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टे.में)26.4827.59
उत्पादन 320.47331.05
(मिलियन टन में)  

उद्यानिकी विभाग की पटरी से उतरती ड्रिप योजना