Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ ,छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड, में भी भारी बारिश की संभावना

29 अगस्त 2020, नयी दिल्ली। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ ,छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश के आसार – दक्षिण पश्चिम झारखंड और समीपवर्ती क्षेत्र के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण खबर : मछलियों की पालन योग्य कुछ प्रजातियां

मॉनसून के पश्चिमी छोर पर कम दवाब का क्षेत्र हिमालय की तलहटी के करीब होकर गुजर रहा है और पूर्वी छोर इसकी सामान्य स्थिति के दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है। पश्चिमी छोर के कल से दक्षिण की तरफ बढ़ने की संभावना है और इसके बाद अगले 2 दिनों के लिए अपनी सामान्य स्थिति के साथ बने रहेगा। बाद में यह 4-5 दिनों के लिए हिमालय की तलहटी में उत्तर की तरफ बढ़ेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अलावा, कल से अरब सागर से दक्षिण-पश्चिम की तरफ निचले स्तर पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज़ हवाएं बाद के 2 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों की तरफ रूख कर सकती हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उपरोक्त प्रणालियों के प्रभाव में:

उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 31 तारीख तक तेज बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 तारीख को पंजाब; 28 और 29 तारीख को हरियाणा, चंडीगढ़ और 29 से लेकर 31 अगस्त के दौरान पश्चिम राजस्थान; 28 से 31 अगस्त, 2020 के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होने की संभावना है। 29 से 30 अगस्त, 2020 को पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 4 दिनों के दौरान मौसम को लेकर जारी चेतावनी

पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है; पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा और तेलंगाना में पृथक स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम तथा त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ-साथ तेज आंधी तूफान चलने की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा (45-55 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से) चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।