Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गांव-गरीब-किसान को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है सरकार – श्री तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री महाएफपीसी की एजीएम में

13 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली । गांव-गरीब-किसान को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है सरकार – श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव-गरीब-किसान को आगे बढ़ाने और उनका जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर बढ़ाने, मेक इन इंडिया के विस्तार, विरासत को सहेजने व भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार प्रयत्नशील हैं। पीएम के नेतृत्व में गरीबों को मुख्य धारा में लाने, गैर-बराबरी समाप्त करने की दिशा में योजनाबद्ध ढंग से ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात आज पुणे में महाएफपीसी की आठवीं सर्वसाधारण सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा तब तक पूरी नहीं हो सकती, जब तक उस देश का गरीब गैर-बराबरी से मुक्त नहीं होता। देश में पीएम आवास योजना में गरीबों के घर बनाए जा रहे हैं। हर घर शौचालय, जन-धन खाते, सौभाग्य योजना के तहत बिजली और उज्जवला योजना के माध्यम से हर घर में रसोई गैस सिलेंडर और गांव-गांव खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है।

श्री तोमर ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी कोई योजना बनी, जिसमें किसानों का नाम सम्मान से जोड़ा गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम- किसान) योजना में अभी तक साढ़े 11 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2 लाख करोड़ रु. से अधिक राशि जमा कराई जा चुकी है। योजना में 22.5 करोड़ रु. महाराष्ट्र के किसानों को मिलते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से  महाराष्ट्र में 50 लाख से अधिक किसान इस योजना में कवर किए गए हैं। देश में इस योजना के माध्यम से 1.22 लाख करोड़ रु. क्लेम के रूप में किसानों के नुकसान की भरपाई की गई है। प्रारंभ में महाएफपीसी एमडी श्री योगेश थोरात ने स्वागत किया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नाबार्ड द्वारा 14 अक्टूबर से कृषक उत्पाद संगठनों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें